25-05-2025
“ हिंदी कविता भारतीय संस्कृति की आत्मा है,
जो शब्दों के माध्यम से आत्मा तक पहुँचती है | ”
छात्रों में कविता पाठ के कौशल के विकास हेतु दिनांक 29-04-2025 को विद्यालय में कक्षा चार तथा कक्षा पाँच के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया | इस प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति प्रेम जागृत करना और कविता गायन को विकसित करना है | विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता वर्मा जी ने अपनी ओजस्वी वाणी द्वारा संदेश देकर विद्यार्थियों को प्रोत्साहित किया | उपप्रधानाचार्य श्री यशवीर सिंह जी के मार्गदर्शन में इस प्रतियोगिता का आयोजन सम्पन्न हुआ | कविता पाठ प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल के सदस्य श्रीमती शालिनी कुमारी, श्रीमती दीपिका चौहान,
श्रीमती डॉ. परमजीत ओबेरॉय व इस प्रतियोगिता की संयोजिका श्रीमती नीतू साहू थीं |
विजेताओं के नाम:
कक्षा चार से –
प्रथम पुरस्कार - आलिया मरियम
द्वितीय पुरुस्कार - जिशा हरि प्रसाद
तृतीय पुरस्कार - सुकृति जोशी
कक्षा पाँच से –
प्रथम पुरस्कार - नफ़ीसा फरहीन
द्वितीय पुरुस्कार - हेनल चन्द्र जोशी
तृतीय पुरस्कार - वान्या राना
For more photos Click here