03-05-2026
“कविता भावनाओं की वह सरिता है,
जो शब्दों के माध्यम से हृदय को स्पर्श करती है।”
विद्यार्थियों में कविता पाठ की कला तथा आत्मविश्वास के विकास हेतु दिनांक 26-04-2026 को विद्यालय में कक्षा चार एवं पाँच के छात्र-छात्राओं के लिए हिंदी कविता पाठ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या श्रीमती संचित्ता वर्मा जी ने अपने प्रेरणादायक संदेश द्वारा विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया तथा हिंदी भाषा के महत्व पर प्रकाश डाला। उपप्रधानाचार्य श्री यशवीर सिंह जी के मार्गदर्शन में कार्यक्रम का सफल आयोजन सम्पन्न हुआ।
प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में श्रीमती दीपिका चौहान, श्रीमती नीतू सिंह तथा श्रीमती वंदना पांडे सम्मिलित थीं। कार्यक्रम का आयोजन श्रीमती विद्यावती पटेल द्वारा किया गया।
विजेताओं के नाम
कक्षा चार से
प्रथम पुरस्कार – GAGAN NAVEEN DESAI IV - E
द्वितीय पुरस्कार – ABHI SHRI CHATURVEDI IV - F
तृतीय पुरस्कार – VAMAKSHI SHARMA IV – D
कक्षा पाँच से
प्रथम पुरस्कार – SAANVI SANJAY GAVANE V - E
प्रथम पुरस्कार – HENAL BEHAL V - F
द्वितीय पुरस्कार – SIVADHA CHARUVIL SREENATH V - D
तृतीय पुरस्कार – RUHANI MATHUR V - H
For more photos Click here