26-10-2026
"शब्दों की श्रृंखला, ज्ञान की उड़ान; हर नया शब्द बढ़ाए बुद्धि और सम्मान।”
इंडियन स्कूल सोहार सल्तनत ऑफ ओमान में दिनांक-15.10.26 को विद्यार्थियों की शब्दावली, भाषा कौशल, स्मरण शक्ति एवं त्वरित सोचने की क्षमता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से शब्द श्रृंखला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।
इस प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपनी भाषाई प्रतिभा, रचनात्मकता तथा आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में शब्दों के प्रति रुचि विकसित करना तथा भाषा ज्ञान को मनोरंजक गतिविधियों के माध्यम से बढ़ाना था।
प्रतियोगिता के विजेता
First Position: DRISTON JISHON DSOUZA (II D)
Second Position: SION SHARAN MENEZES (II J)
Third Position: AMYRA FATIMA (II B)
इस प्रतियोगिता का आयोजन उप- प्रधानाचार्य श्री यशवीर सिंह , हेड मिस्ट्रेस- श्रीमती शीनम सैमुएल तथा पर्यवेक्षिका - श्रीमती चित्रा के मार्गदर्शन में किया गया। प्रतियोगिता की संयोजिका श्रीमती राधा बिष्ट थी।
For more photos Click here