20-09-2026
14 सितंबर 2026 को इंडियन स्कूल सोहार में 'हिंदी-दिवस' बड़े उत्साह के साथ मनाया गया |
हिंदी-दिवस के उपलक्ष्य में छात्रों ने सुंदर विचार लिखने, कविता सुनाने और शब्द-ज्ञान बढ़ाने के लिए सुलेख प्रतियोगिता, अनुच्छेद लेखन और कविता पाठ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया |
विद्यालय में 'हिंदी-दिवस' के अवसर पर उमंग और उत्साह के साथ सुंदर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हिंदी के महत्त्व पर सुंदर सुविचार, विशेष कविता पाठ, लघु नाटिका, समूह गान व समूह नृत्य को प्रस्तुत किया गया | बहुमुखी प्रतिभा की धनी प्रधानाचार्या जी श्रीमती संचिता वर्मा ने छात्रों को प्रोत्साहित किया एवं विभिन्न स्पर्धाओं के विजेताओं को प्रमाणपत्र वितरित किए |
उपप्रधानाचार्य श्री यशवीर सिंह जी के निर्देशन में संचालिका नीतू साहू द्वारा कार्यक्रम का आयोजन किया गया |
For more photos Click here