HINDI DIVAS

17-09-2019

हिंदी दिवस 

'गर्व हमें है हिंदी पर, मान हमें है हिंदी पर। अभिव्यक्ति हमारी हिंदी है, पहचान हमारी हिंदी है। 14 सितम्बर 1949 को भारत की संविधान सभा ने हिंदी को देश की राजभाषा घोषित किया। भारत में पहली बार 14 सितम्बर 1953 को हिंदी दिवस मनाया गया था। उसके बाद से ही प्रतिवर्ष इसे बड़े उत्साह के साथ मनाया जाता है।

विभागाध्यक्ष श्री यशवीर सिंह जी के  मार्गदर्शन में  इंडियन स्कूल सोहर में गुरुवार, 12 सितम्बर 2019 को हिंदी दिवस के उपलक्ष्य में एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आरंभ प्रार्थना गीत से हुआ। प्राथमिक अनुभाग के छात्रों द्वारा एक प्रेरणादायक गीत पर नृत्य प्रस्तुत किया गया। कक्षा 6 -8 के छात्रों ने प्रकृति की सुंदरता से ओत - प्रोत एक मधुर गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण कक्षा 9 -10 की छात्राओं द्वारा प्रस्तुत दोहों और कविताओं पर आधारित 'अंत्याक्षरी' थी, जिसका एक चक्र प्रसिद्ध कवियों द्वारा रचित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी पर आधारित कविताओं व भजनों से संबंधित था। छात्राओं और अध्यापिकाओं ने बढ़ -चढ़ कर भाग लिया। अध्यापकों और छात्राओं द्वारा कविता - पाठ किया गया। विद्यालय के हिंदी अध्यापकों एवं अध्यापिकाओं ने हिंदी भाषा का गुणगान करते हुए एक गीत प्रस्तुत किया। प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता वर्मा ने विद्यार्थियों को ज्ञानवर्धक संदेश देते हुए कहा कि उन्हें अपने समय का सदुपयोग करते हुए पुस्तकालय में उपलब्ध हिंदी भाषा की पुस्तकों द्वारा अपने ज्ञान में वृद्धि करनी चाहिए। राष्ट्र - गीत द्वारा कार्यक्रम का समापन किया गया। 

For more photos Click here