भारतीय दूतावास, मस्कट द्वारा आयोजित विश्व हिंदी दिवस समारोह

13-02-2020

विश्व पटल पर हिंदी का परचम लहराएँ,

हिंदी को अपनाकर हम इसका मान बढ़ाएँ।

हिंदी भाषा का प्रचार व प्रसार करने के उद्देश्य से विदेशों में स्थित भारतीय दूतावासों में प्रतिवर्ष 10 जनवरी को विश्व हिंदी दिवस मनाया जाता है। इस वर्ष भी विश्व हिंदी दिवस के शुभ अवसर पर 2 फरवरी 2020 को भारतीय दूतावास, मस्कट में एक विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत हिंदी भाषा में भाषण,वाद-विवाद, काव्य-पाठ आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया था।इन प्रतियोगिताओं में विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया।

विभागाध्यक्ष श्री यशवीर सिंह जी के मार्गदर्शन में हमारे विद्यालय से भी 10 विद्यार्थियों ने इन प्रतियोगिताओं में भाग लिया था।काव्य-पाठ प्रतियोगिता(कनिष्ठ वर्ग) में आठवीं कक्षा की छात्रा आशना पुरी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।आशना पुरी को प्रमाण-पत्र, स्मृति-चिह्न व नगद राशि देकर पुरस्कृत किया गया। इसी प्रतियोगिता में तीसरी कक्षा के छात्र अभिनव सिंह ने प्रोत्साहन पुरस्कार प्राप्त किया। भारतीय दूतावास, मस्कट में आयोजित ज्ञानवर्धक व रुचिकर प्रतियोगिताओं में सभी विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

 

For more photos Click here