हिंदी दिवस

24-09-2022

14 सितंबर 1949 को संविधान सभा में एक मत से हिंदी भाषा को राजभाषा घोषित किया गया और 1953 से पूरे भारत में 14 सितंबर को प्रतिवर्ष हिंदी दिवस मनाया जाने लगा। इस शुभ अवसर पर आयोजित समारोह में हमारे विद्यालय के विद्यार्थियों ने सुलेख एवं हिंदी प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिताओं तथा सुविचार, भाषण, कविता , नृत्य, पोस्टर बनाना, चलचित्र आदि अनेक कार्यक्रमों में उत्साह के साथ भाग लिया। हिंदी  भाषा  के प्रति  प्रेम - भाव  को  प्रकट  करते  हुए  अन्य विभागों के  सदस्यों  ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। विद्यालय की विचारशील और आकर्षक व्यक्तित्व की धनी प्रधानाचार्या श्रीमती संचिता वर्मा जी ने बधाई और शुभकामनाएँ दीं तथा मधुर वाणी में ज्ञानवर्धक संदेश द्वारा मातृभाषा का महत्त्व बताते हुए अधिक से अधिक भाषाओं का ज्ञान प्राप्त करने पर ज़ोर दिया। उप प्रधानाचार्य श्री यशवीर सिंह जी के मार्गदर्शन में संयोजिका श्रीमती मंजुला कौशिक द्वारा इस समारोह का  संचालन किया गया।  इस  विशेष  अवसर  पर आयोजित  प्रतियोगिताओं  में विजेताओं के नाम इस प्रकार हैं :-

हिंदी सुलेख प्रतियोगिता

 कक्षा- तीन          

प्रथम स्थान             ऐज़ा मनल

द्वितीय स्थान    मेहुल गोयल

तृतीय स्थान       अद्विका बिसेन

कक्षा- चार

प्रथम स्थान            सार्थक भट्टाचार्जी

द्वितीय स्थान    आराध्या खोसला

तृतीय स्थान     तेगरूप कौर  

कक्षा- पाँच

प्रथम स्थान      शिवानी सुनील

द्वितीय स्थान    इवेन बेसलिन

तृतीय स्थान     दर्शना दिलीप

तृतीय स्थान     एज़्बा रंगूनवाला

 

हिंदी  प्रश्नोत्तरी  प्रतियोगिता

प्रथम स्थान

ध्रुवी हिरेनकुमार जोषी (कक्षा-दस)

नियति  खोखर  (कक्षा- आठ)

अभिनव सिंह (कक्षा- छह)

द्वितीय स्थान

रीति मेहुल मांकड  (कक्षा-नौ)

प्रिन्सी राजेंद्र पटेल (कक्षा-आठ)

उपेक्षा रेड्डी     (कक्षा- आठ)

अर्शिया कुलश्रेष्ठ (कक्षा- नौ )

साक्षी बोकिल    (कक्षा- आठ)

स्पर्श पिपरवा (कक्षा- छह )

तृतीय स्थान

सलोनी सिंह        (कक्षा- नौ)

अक्सा मारिया जोफी (कक्षा-आठ)

बिक्की दुबे               (कक्षा- छह)

 

For more photos Click here